फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: District administration started preparations for partial delimitation, gave instructions

हाथरस : आंशिक परिसीमन को लेकर जिला प्रशासन ने शुरू कीं तैयारियां, दिए निर्देश

Fri, 04 Dec 2020 11:38 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Hathras: District administration started preparations for partial delimitation, gave instructions
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने वर्ष 2015 के सामान्य निर्वाचन के उपरांत नगरीय निकाय के सृजन सीमा विस्तार के फलस्वरूप प्रस्तावित ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायतों के प्रादेशिक चुनाव क्षेत्रों का आंशिक परिसीमन करने की अधिसूचना जारी कर दी है। डीएम ने हाथरस, मुरसान और सासनी के खंड विकास अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आने वाले दिनों में आंशिक परिसीमन किया जाना है। नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार के फलस्वरूप कुछ ग्राम पंचायतों के नगरीय क्षेत्र में सम्मिलित हो जाने से प्रभावित ग्राम पंचायतों का आंशिक परिसीमन किया जा रहा है। इस परिप्रेक्ष्य में डीएम की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है, जिसमें जिला पंचायतराज अधिकारी पदेन सचिव तथा मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत पदेन सदस्य बनाए गए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के आंशिक वर्णों के निर्धारण के लिए चार दिसंबर से 11 दिसंबर तक ग्राम पंचायत वार जनसंख्या की अवधारणा सुनिश्चित की जाएगी। 12 दिसंबर से 21 दिसंबर तक ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की प्रस्तावित सूची की तैयारी की जाएगी और उसका प्रकाशन किया जाएगा। 22 दिसंबर से 26 दिसंबर तक प्रस्तावित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों पर आपत्तियां मांगी जाएंगी। 27 दिसंबर से दो जनवरी तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा और तीन जनवरी से छह जनवरी तक प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed