फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Distraught by father's scolding, teenager went missing from the fair

हाथरस : पिता की डांट से क्षुब्ध होकर मेले से लापता हुआ किशोर

Wed, 07 Sep 2022 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Distraught by father's scolding, teenager went missing from the fair
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नवीपुर निवासी किशोर पिता की डांट से क्षुब्ध होकर मेला श्रीदाऊजी महाराज पहुंचा। यहां उसकी पिता से मुलाकात हुई तो पिता ने उसे फिर डांट दिया। इस बात से गुस्साया किशोर कहीं लापता हो गया। अब परिजन उसे तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला नवीपुर निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने किसी बात को लेकर अपने 17 साल के बेटे सौरभ को चार सितंबर रविवार की शाम को मेला देखने के लिए रुपये मांगने पर डांट दिया था। इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ मेला श्रीदाऊजी महाराज में चला गया। उसके पीछे-पीछे पिता भी मेला चले गए। रात को मेले में पिता-पुत्र की मुलाकात हुई।
विज्ञापन

वहां विनोद कुमार अपने बेेटे से उसका फोन लेकर घर आ गए, लेकिन बेटा देररात तक जब घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई। न तो दोस्तों के यहां और न हीं नाते-रिश्तेदारी में उसका कुछ पता चला। विनोद कुमार मंगलवार को कोतवाली पहुंचे और बेटे के लापता होने के संबंध में पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली सदर प्रभारी लोकेश कुमार भाटी ने बताया कि किशोर पिता की डांट से क्षुब्ध होकर कहीं चला गया है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed