{"_id":"60c8f7a28ebc3e2dae2ca072","slug":"hathras-dispute-between-people-of-two-villages-over-drinking-water-stone-pelting-hathras-news-ali26561700","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पीने के पानी को लेकर दो गांवों के लोगों में विवाद, हुआ पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पीने के पानी को लेकर दो गांवों के लोगों में विवाद, हुआ पथराव
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के नगला सावंत में नहरोई गांव के लोगों ने नगला सावंत के लोगों से पीने का पानी भरने को लेकर मारपीट कर दी। इसके बाद विवाद काफी बढ़ गया। दोनों तरफ से पथराव होने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस मामले का वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नहरोई व नगला सावंत के लोगों के बीच पंचायत चुनाव के बाद से विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि नहरोई गांव के लोगों के कहने से नगला सावंत गांव के दलित समाज के लोगों ने वोट नहीं दिए थे। इस बात से नाराज नहरोई गांव के लोग नगला सावंत के लोगों को पीने का पानी भरने से रोका, जिसके बाद दोनों पक्षों में पहले तो गाली गलौज हुई और फिर मारपीट हो गई।
इस बात को लेकर दोनों गांव के लोगों के बीच विवाद हो गया। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी भनक जब पुलिस प्रशासन तक पहुंची तो पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।