{"_id":"61e850626d0b760f3f67cf18","slug":"hathras-discussion-held-for-the-acquisition-of-school-buses-in-the-election-hathras-news-ali283446496","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : चुनाव में स्कूली बसों के अधिग्रहण के लिए हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : चुनाव में स्कूली बसों के अधिग्रहण के लिए हुई चर्चा
विज्ञापन
हाथरस : विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर स्कूल संचालकों के साथ बैठक लेतीं एआरटीओ। विज्ञप्ति
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
केंद्रीय सीबीएसई स्कूल्स मैनेजमेंट एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार गुप्त एवं सचिव एपी सिंह के नेतृत्व में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रशासन नीतू सिंह एवं प्रवर्तन अधिकारी लालाराम से मिला। यहां 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में सीबीएसई स्कूल की बसों के अधिग्रहण के संबंध में आने वाली समस्याओं की जानकारी एआरटीओ प्रशासन एवं प्रवर्तन को दी गई।
एआरटीओ ने स्कूलों की वाहन संबंधी समस्याओं को सुना एवं सभी स्कूल संचालकों से शत-प्रतिशत वाहनों की फिटनेस आदि पूर्ण कराकर होने वाले विधानसभा चुनाव में सहयोग करने को कहा। विद्यालय संचालकों द्वारा पिछले 17 वर्षों से लोकसभा, विधानसभा और पंचायत चुनाव में अधिगृहीत किए हुए वाहनों की बकाया धनराशि प्रशासन से आज तक न मिलने पर रोष व्यक्त किया।
एआरटीओ प्रशासन ने इस संबंध में अपर जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता की। उन्होंने प्रभावी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और विधानसभा चुनाव से पहले बकाया राशि देने की बात कही। इस मौके पर देवेंद्र उपाध्याय, राजकुमार सिंह, वीके सिंह, डॉ. विकास सिंह, जेपी सिंह, इंद्र कुमार, यदुवीर सिंह, सागर वार्ष्णेय आदि स्कूल संचालक मौजूद रहे। संवाद