{"_id":"630e50ff55f67051452b4b2f","slug":"hathras-diksha-anu-minesh-and-ritesh-won-the-yogasana-competition-sasni-news-ali2992761131","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : योगासन प्रतियोगिता में दीक्षा, अनु, मीनेश और रितेश ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : योगासन प्रतियोगिता में दीक्षा, अनु, मीनेश और रितेश ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
कन्या गुरुकुल महाविद्यालय में नेशनल योगासन स्पोर्ट फेडरेशन और उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन के बैनर तले जिले की पहली आधिकारिक योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिले भर से योगासन खिलाड़ियों ने उत्साह से प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
मुख्य अतिथि बीएसएनएल के पूर्व महाप्रबंधक और यूपीवाईएसए के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहली आधिकारिक योग प्रतियोगिता के आयोजन के लिए यूपीवाईएसए के जिला सचिव योगाचार्य सुमित के प्रयासों की सराहना की गई।
प्रतियोगिता कुल चार वर्गों में आयोजित की गई। सब जूनियर बालिका वर्ग में दीक्षा, जूनियर बालिका वर्ग में अनु भारद्वाज, सीनियर बालिका वर्ग में मीनेश चौधरी, जूनियर बालक वर्ग में रितेश विजेता रहे। अध्यक्षता कन्या गुरुकुल की मुख्य अधिष्ठात्री पवित्रा विद्यालंकार ने की। निर्णायक मंडल में नरेश कुमार, राजीव कुमार गुप्ता, ललित और नीरेश गौतम आदि रहे। संचालन जिला सचिव योगाचार्य सुमित कुमार सिंह और गौरी सिंह ने किया। योगाचार्य और अन्य सदस्यों ने सभी अतिथियों का प्रतीक चिह्न देकर अभिनंदन किया। संवाद