{"_id":"621e68546850b104e923206c","slug":"hathras-devotees-performed-jalabhishek-of-mahakal-with-gangajal-sikandhra-rahu-news-ali286210719","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : भक्तों ने गंगाजल से किया महाकाल का जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : भक्तों ने गंगाजल से किया महाकाल का जलाभिषेक
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर्व पर कांवड़ ले जाता प्रखर वार्ष्णेय। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
महाशिवरात्रि का पर्व पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गंगा घाट से हजारों भक्तों ने कांवड़ में गंगाजल लाकर भगवान भोले का जलाभिषेक किया। नगर के मंदिरों में मंगलवार की सुबह से ही पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई थी।
सोमवार की रात से ही श्रद्धालुओं का कांवड़ लेकर आना शुरू हो गया था। मंगलवार की सुबह से ही नगर के कासगंज रोड स्थित पथवारी मंदिर, मोहल्ला शहाबुद्दीन गंज के चामुंडा मंदिर, मोहल्ला बारहसैनी के भगवान राधा कृष्ण मंदिर, मंदिर भूतेश्वर महादेव मंदिर, अटलटालेश्वर बालाजी महाराज मंदिर, गोपाल जी महाराज, गौरीशंकर हिंदू इंटर कॉलेज शिवालय, वनखंडी महाराज मंदिर व कासगंज रोड सहित नगर के काफी मंदिरों पर भक्तों ने महाकाल की विधिवत पूजा अर्चना की।
भक्तों ने शिवलिंग पर बेलपत्र धतूरा पान सुपारी के साथ जल, दूध व शहद से पूजन किया। मंदिरों पर संगीतमय शिव पार्वती विवाह गाया गया। सुबह से लेकर शाम तक पूरे नगर में पर्व की धूम रही। इधर, कोतवाली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। नगर पालिका ने भी सफाई कराकर मंदिरों में सफेदी का छिड़काव कराया।