फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Determination of centers for UP board exam will be online

हाथरस : ऑनलाइन होगा यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण

Thu, 25 Nov 2021 11:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Determination of centers for UP board exam will be online
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

वर्ष 2022 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए केंद्रों का ऑनलाइन निर्धारण होगा। इसे लेकर शासन से प्राप्त आदेश के अनुसार जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने सभी प्रधानाचार्यों को विद्यालय से संबंधित सभी जानकारियों को विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
वर्ष 2022 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा केंद्रों का निर्धारण ऑनलाइन होगा। विद्यालयों से संबंधित शासनादेश में निर्धारित आधारभूत सूचनाओं को माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों द्वारा परिषद की वेबसाइट ह्वश्चद्वह्यश्च.द्गस्रह्व.द्बठ्ठ पर 27 नवंबर तक अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस ऋतु गोयल ने बताया कि इस काम में यह विशेष रूप से ध्यान रखा जाए कि अपलोड की जाने वाली आधारभूत सूचनाओं से संबंधित आंकडे़ त्रुटिरहित हों। यदि किसी विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा 27 नवंबर तक विद्यालय से संबंधित समस्त आधारभूत सूचनाएं और आंकड़ों को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया जाता है तो संबंधित प्रधानाचार्य को जिम्मेदार ठहराते हुए विद्यालय को परीक्षा केंद्र की पात्रता सूची से बाहर कर दिया जाएगा और प्रधानाचार्य के विरुद्ध परिषदीय नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए प्रबंध तंत्र को भी उत्तरदायी बनाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed