फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Despite the report of absence, the salary of the sweeper is coming out

हाथरस : गैरहाजिरी की रिपोर्ट के बावजूद निकल रहा सफाईकर्मी का वेत

Sat, 13 Aug 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Despite the report of absence, the salary of the sweeper is coming out
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के राजस्व ग्राम में तैनात एक सफाई कर्मचारी की लगातार छह महीने से गैरहाजिरी की रिपोर्ट जाने के बावजूद विभाग की ओर से उसके वेतन की निकासी की जा रही है।निरीक्षण में मिली खामियों पर एक सहायक विकास अधिकारी से लिए गए स्पष्टीकरण से इस कारगुजारी की पोल खुल गई है।
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने पूर्व में हाथरस विकास खंड की ग्राम पंचायत गढ़ी परती बनारसी का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने सफाई कार्य न होने पर नाराजगी जताई थी। डीपीआरओ को संबंधित एडीओ का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए थे। एडीओ पंचायत ने अपने स्पष्टीकरण में कहा कि ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मी की मेला श्रीदाऊजी महाराज परिसर में ड्यूटी लगा दी गई है। इस कारण सफाई कार्य नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

स्पष्टीकरण में यह भी कहा गया है कि सफाई कर्मी हसन अली की लगातार छह महीने से गैरहाजिरी की जिला पंचायत राज कार्यालय को रिपोर्ट दी जा रही है। इसके बावजूद विभाग की ओर से लगातार उसके वेतन की निकासी की जा रही हैं। सफाई कर्मचारी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस स्पष्टीकरण ने विभाग की कार्यशैली की कलई खोलकर रख दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed