{"_id":"6050f8698ebc3ed7f8191776","slug":"hathras-despite-order-name-of-deceased-not-removed-from-khatauni-hathras-news-ali2587964103","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आदेश के बावजूद खतौनी से नहीं हटा मृतक का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आदेश के बावजूद खतौनी से नहीं हटा मृतक का नाम
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ग्राम पंचायत रोहई के मजरा नगला मंशा निवासी देवेंद्र केसरी खतौनी में से मृतक का नाम हटवाने के लिए लंबे समय से कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। देवेंद्र केसरी का कहना है कि वह कई समाधान दिवसों में इस बारे में प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन यह प्रार्थना पत्र फाइलों में अटके हुए हैं। यहां तक इस बारे में तहसीलदार सदर को भी जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं है। मंगलवार को फिर उन्होंने तहसील समाधान दिवस में इस आशय का प्रार्थना पत्र दिया।
देवेंद्र केसरी ने कहा है कि मौजा चंदपा के खाता संख्या 70 खसरा संख्या 326 रकवा 0.148 से पूर्व मृत खातेदार प्रेमपाल सिंह का नाम हटाने के लिए कई बार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए गए हैं, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई है। कई बार उच्चाधिकारियों ने भी इस समस्या के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं, लेकिन यह आदेश फाइल में दबे हुए हैं। शिकायतकर्ता ने फिर से तहसील समाधान दिवस में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
मंगलवार को आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम सदर अंजली गंगवार ने 73 फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने इन शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। मौके पर ही छह शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।