{"_id":"5fb955108ebc3e9b9d118fcc","slug":"hathras-department-will-issue-postage-stamps-bearing-photographs-under-my-stamp-scheme-hathras-news-ali2492671178","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: माई स्टांप योजना के तहत फोटो लगे डाक टिकट जारी करेगा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: माई स्टांप योजना के तहत फोटो लगे डाक टिकट जारी करेगा विभाग
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
डाक विभाग माई स्टांप योजना के तहत आपका फोटो लगी डाक टिकट जारी करेगा। इस टिकट को कोई भी व्यक्ति डाक व्यवहार में प्रयोग भी कर सकता है। इसके लिए 300 रुपये अदा करने होंगे। मांगने वाले को डाक विभाग द्वारा 60 रुपये की 12 टिकटें एक सप्ताह में उपलब्ध कराई जाएंगी।
उल्लेखनीय है कि कंप्यूटर के युग में पुरानी धरोहर को संजोने के लिए डाक विभाग रोज नए प्रयोग कर रहा है। पूर्व में डाक विभाग द्वारा इत्र की खुशबू से महकने वाली डाक टिकटें जारी की गई थीं। इसमें कई प्रकार की खुशबू को शामिल किया गया था। अब डाक विभाग ने नई योजना चलाई है।
डाक विभाग की माई स्टांप योजना के तहत जीवित व्यक्ति को अपने निकट के डाकघर में 300 रुपये व फोटो देना होगा। उसके बाद डाक विभाग आपके फोटो लगी डाक टिकट को तैयार कराएगा। उसके बाद एक सप्ताह में इस व्यक्ति की फोटो लगी डाक टिकटों को डाकघर से हासिल कर सकता है। एएसपी चंद्रशेखर सिंह का कहना है कि कोई भी जीवित व्यक्ति अपना फोटो व तीन सौ रुपये देकर डाक टिकट बनवा सकता है। यह टिकटें डाक भेजने में भी प्रयोग में लाई जा सकेंगी।