{"_id":"5e2892c58ebc3e4add5fe104","slug":"hathras-dense-fog-in-the-morning-and-icy-winds-lasted-the-whole-day-hathras-news-ali2247609104","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: सुबह छाया घना कोहरा तो पूरे दिन चलीं बर्फीली हवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: सुबह छाया घना कोहरा तो पूरे दिन चलीं बर्फीली हवाएं
विज्ञापन
हाथरस: कोहरे में लाइट जलाकर निकलते वाहन।
- फोटो : HATHRAS
सुबह छाया घना कोहरा तो पूरे दिन चली बर्फीली हवा
धूप निकलने के बाद भी जारी रहा सर्दी का सितम, और बढ़ गई गलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शीतलहर का प्रकोप जारी है। सुबह जहां घना कोहरा छाया रहा तो पूरे दिन बर्फीली हवाएं चलती रही। दोपहर को हालांकि धूप निकली और इससे लोगों को भीषण शीतलहर से हल्की राहत मिली लेकिन शाम को और गलन बढ़ गई। लोग सर्दी से सितम से खासे परेशान दिखे।
पिछले कई दिन से शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। बुधवार को भी यही स्थिति रही। सुबह घना कोहरा छा गया। कोहरे की वजह से वाहन रेंग-रेंग कर चले और पूरा जन-जीवन प्रभावित रहा। उसके बाद दोपहर को सूरज निकला और धूप भी निकली। इससे लोगों ने सर्दी में थोड़ी राहत महसूस की लेकिन शाम होते ही फिर बर्फीली हवाओं ने सितम ढाना शुरू कर दिया। बर्फीली हवाएं लोगों ने शरीर में नश्तर की तरह चुभी। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने तरह-तरह के जतन किए। किसी ने अलाव का सहारा लिया तो किसी ने गरम कपड़ों का। कड़कड़ती सर्दी में लोग खुद को बचाते दिखे।
जानकारी न होने पर काफी बच्चे पहुंचे स्कूलों में
हाथरस। शीतलहर और कोहरे के चलते जिला प्रशासन ने बुधवार और बृहस्पतिवार को कक्षा आठ के विद्यार्थियों का अवकाश घोषित कर दिया था लेकिन काफी बच्चों को इसकी जानकारी ही नहीं हुई कि उनका अवकाश है। ऐसे में यह बच्चे स्कूल पहुंच गए। वहां से इन बच्चों को वापस भेजा गया।