फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Demonstration of Congressmen against the plight of the cow dynasty

हाथरस : गोवंश की दुर्दशा के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Tue, 14 Dec 2021 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Demonstration of Congressmen against the plight of the cow dynasty
हाथरस : सासनी तहसील के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी। संवाद - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

पराग डेयरी स्थित अस्थायी गोशाला में गोवंश की दुर्दशा को लेकर कांग्रेसियों का आक्रोश भड़क उठा। जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य एवं ब्लॉक अध्यक्ष धीरेश दीक्षित के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी पराग डेयरी पर पहुंच गए। गेट पर मौजूद पीआरडी जवानों ने कांग्रेसियों को अंदर नहीं जाने दिया। कांग्रेसी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। तहसील के गेट पर धरने पर बैठ गए। कांग्रेसियों ने सरकार का पुतला भी फूंका।
कांग्रेसियों का कहना है कि गोशालाओं की स्थिति बदतर हो गई है। गो आश्रय स्थल गो हत्या स्थल में बदल गए हैं। आरोप है कि गोवंश के मरने के बाद उनके शव का अंतिम संस्कार विधिवत रूप से नहीं किया जाता। कांग्रेसियों का उग्र रूप देखकर कर्मचारियों ने गेट खोलकर अंदर जाने दिया। कांग्रेसियों का आरोप है कि अंदर की स्थिति भयावह है। गोशाला मे चारे-पानी के लाले हैं। गोवंश बीमार हालत में हैं। इनकी कोई देखरेख नहीं हो रही है। मौके पर पहुंचे तहसीलदार सुनील कुमार ने दो दिन में समस्याओं के निदान का आश्वासन देकर धरने को खत्म कराया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए गोशाला परिसर में हवन भी किया।
विज्ञापन

इसके बाद एसडीएम अंजलि गंगवार ने गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान कराए गई टैगिंग के आधार पर 1408 गोवंश होने का उल्लेख अपनी आख्या में करते हुए सर्दी के मौसम में गोवंश के बचाव के लिए त्रिपाल एवं अलाव जलाने के लिए निर्देशित किया गया है। मौके पर दो सफाई कर्मी एवं दो गोसेवक अनुपस्थित मिले। इनका माह दिसंबर का वेतन रोकने के निर्देश दिए। प्रदर्शन करने वालों में डॉ. कासिम, सेवादल के मुन्नालाल शर्मा, विनोद कर्दम, अविनाश पचौरी, सरोज देवी, पप्पू कुरैशी, नवनीत पाराशर, हरीशंकर वर्मा, रिषी कौशिक, आरके राजू, पवन पंडित, वीरेंद्र जैन, कुलदीप सिंह, अंकुर, मुन्नालाल शर्मा, सचिन, भोला आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed