{"_id":"63333dd299798919225b520d","slug":"hathras-demonstration-for-the-action-of-the-power-department-hathras-news-ali301365829","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बिजली महकमे की कार्रवाई के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बिजली महकमे की कार्रवाई के लिए किया प्रदर्शन
सार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसशहर के कांशीराम टाउनशिप में मंगलवार की सुबह बिजली टीम ने चेकिंग अभियान चलाया।बिजली विभाग की टीम ने शहर के कांशीराम टाउनशिप में चेकिंग के दौरान 25 लोगों के यहां बिजली चोरी पकड़ी।इन सभी के खिलाफ बिजली थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
हाथरस : जलेसर रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी के सामने विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। संवाद
- फोटो : HATHRAS
विस्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के कांशीराम टाउनशिप में मंगलवार की सुबह बिजली टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। टीम के रवैये से नाराज लोगों ने पहले बैठक की और इसके बाद नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। लोगों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर नवरात्र में पर्याप्त बिजली आपूर्ति देने की मांग की।
उल्लेखनीय है कि बिजली विभाग द्वारा इन दिनों बकाया वसूली के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार की सुबह बिजली टीम शहर के कांशीराम टाउनशिप पहुंची। जब टीम ने चेकिंग शुरू की तो वहां लोग आक्रोशित हो गए। इनका कहना है कि जब वह सो रहे थे तो इस दौरान घरों के अंदर जाकर वीडियोग्राफी की। कई घरों की केबल काटकर अपने कब्जे में ले ली। इसके बाद वहां काफी लोगों की भीड़ लग गई।
लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ बैठक की। इसके बाद बिजली विभाग का पुतला फूंका गया और प्रदर्शन किया गया। लोगों का कहना था कि इन दिनों मच्छरों का प्रकोप है।। नवरात्र चल रहे हैं। इस कारण उन्हें पर्याप्त बिजली दी जाए। जो केबल काटी गई हैं, वह वापस की जाएं, ताकि लोग बिजली जला सके। संवाद
विज्ञापन
दो दर्जन से अधिक के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट
हाथरस। बिजली विभाग की टीम ने शहर के कांशीराम टाउनशिप में चेकिंग के दौरान 25 लोगों के यहां बिजली चोरी पकड़ी। इन सभी के खिलाफ बिजली थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चेकिंग से बिजली चोरों व बकायेदारों में खलबली मची रही। एक्सईएन अभिषेक सिंह का कहना है कि जो लोग विरोध कर रहे हैं, वह बिजली चोरी में संलिप्त थे। उनके खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद