फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Demonstration against waterlogging on Polytechnic grounds

हाथरस : पॉलिटेक्निक के मैदान पर जलभराव के विरोध में किया प्रदर्शन

Fri, 27 May 2022 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Demonstration against waterlogging on Polytechnic grounds
हाथरस : एमजी पॉलिटैक्निक के मैदान में जलभराव को लेकर प्रदर्शन करते क्षेत्रीय लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के एमजी पॉलिटेक्निक के मैदान पर फिर से जलभराव होने लगा है। इस कारण लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार को गिजरौली के बाशिंदों ने नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया।
उल्लेखनीय है कि शहर के टाप रोड पर कई कॉलोनियों में लोग रहते हैं। वहां बनी पोखर में पानी की निकासी पूरी तरह बंद हो गई। नगर पालिका ने लोगों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए नाला निर्माण कराने के साथ पाइप लाइन भी बिछवाई। ट्रॉली की मदद से पानी को निकाला जा रहा था। अब नगर पालिका के पास बजट की कमी हो गई है। इस कारण पानी एमजी पॉलीटेकिभनक के मैदान में फिर से भरने लगा है।
विज्ञापन

कई बार क्षेत्रीय लोगों ने पानी निकासी के लिए गुहार लगाई, लेकिन आज तक हालात जस के तस बने हुए हैं। इस कारण लोगों को खासी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में चंद्रशेखर, सुनील गौतम, कोमल सिंह, किशन कुशवाहा, रामकिशन, भूपेश, भूपेंद्र, किशोर आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed