फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Demonstrated to damage temple and well

हाथरस : मंदिर व कुआं को क्षतिग्रस्त करने के विरोध में किया प्रदर्शन

Sun, 07 Feb 2021 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Demonstrated to damage temple and well
हाथरस : तरफरा रोड स्थित एक बगीची में मूर्ति हटाने की सूचना पर पहुंचे हिंदू जागरण मंच और भाजपा के पद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

तरफरा रोड हाथरस स्थित पंच मुखेश्वर बगीची पर स्थित मंदिर व कुआं को क्षतिग्रस्त करने से स्थानीय लोगों में आक्रोश पनप गया। इन लोगों ने कुछ भूमाफिया किस्म के लोगों पर इस जगह पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य, भाजपा की जिला मंत्री संध्या आर्य, भाजपा के बूथ अध्यक्ष रामगोपाल कुशवाहा व अन्य नेता मौके पर पहुंच गए। इन नेताओं ने इलाके के लोगों से मामले की जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने कुछ भूमाफिया पर इस जगह पर कब्जा करने का आरोप लगाया।
इन नेताओं को स्थानीय लोगों ने बताया कि इस बगीची पर कई वर्षों से आसपास के क्षेत्र के लोग पूजा करते हैं। सैकड़ों वर्षों से छोटे-छोटे कार्यक्रम स्थानीय लोग इसी बगीची पर करते आए हैं, लेकिन कुछ भूमाफिया प्रशासन से साठगांठ करके इस बगीची की भूमि पर कब्जा कर रहे हैं और अवैध निर्माण कर रहे हैं। भूमाफिया ने बिना किसी अनुमति के बगीची में लगे हुए हरे पेड़ों को काट दिया है।
विज्ञापन

भाजपा की जिला मंत्री संध्या आर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का स्पष्ट आदेश है की भूमाफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और पूर्व में किए गए किसी भी अवैध कब्जे को तत्काल हटाया जाए। भाजपा शासन में किसी कीमत पर भी अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभिषेक रंजन आर्य ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी बात को उच्चाधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और मंदिर एवं कुआं आदि को किसी भी कीमत पर क्षतिग्रस्त नहीं होने दिया जाएगा। उपस्थित लोगों ने भूमाफिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed