{"_id":"61c4c3ded5fb354e8b5bc67c","slug":"hathras-demand-for-renovation-of-kaka-hathrasi-memorial-building-hathras-news-ali2813431170","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : काका हाथरसी स्मृति भवन का जीर्णोद्धार कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : काका हाथरसी स्मृति भवन का जीर्णोद्धार कराने की मांग
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
प्रख्यात हास्य कवि काका हाथरसी की स्मृति में काका हाथरसी स्मृति भवन का जीर्णोद्धार कराए जाने के लिए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष आशीष शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मुलाकात की।
इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने मेघवाल को याद दिलाया कि हाथरस आगमन पर उन्होंने काका हाथरसी स्मृति भवन के जीर्णोंद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए भारत सरकार द्वारा धनराशि आवंटित किए जाने की घोषणा की थी। ऐसे में काका हाथरसी स्मृति भवन के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण के लिए धनराशि आवंटन का आग्रह किया। संवाद