फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Dehri soil and water of Braj will be engaged in construction of Shri Ram temple

हाथरस: श्रीराम मंदिर निर्माण में लगेगी ब्रज की देहरी की मिट्टी व जल

Tue, 28 Jul 2020 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Dehri soil and water of Braj will be engaged in construction of Shri Ram temple
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर निर्माण में बृज की द्वार देहरी हाथरस के प्रमुख मंदिरों की मिट्टी व जल भी लगेगा। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों द्वारा शहर के प्रतिष्ठित मंदिरों से मिट्टी व जल का संग्रह किया गया है। शहर आगमन पर बृज प्रांत के पदाधिकारियों को संग्रहीत सामग्री को सौंपा जाएगा। वह इस मिट्टी व जल को मंदिर निर्माण के दौरान नींव में डालेंगे।
पांच अगस्त को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए पीएम नरेंद्र मोदी भूमि पूजन करेंगे। इस दिन घर घर दीप जलाने के साथ देवालयों में घंटे घड़ियाल की गूंज सुनाई देगी। हाथरस सहित देशभर में दीवाली जैसा माहौल होगा। वहीं मंदिर निर्माण को लेकर विहिप भी सहयोग के रूप हाथरस की मिट्टी व जल को निर्माण सामग्री में शामिल होगी।
विज्ञापन

विहिप के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार सूर्यवंशी, कैलाश कूलवाल, जिला मठ मंदिर प्रमुख मनोज द्विवेदी आदि पदाधिकारियों ने बौहरे वाली देवी मंदिर, वाराही देवी मंदिर, रघुनाथ मंदिर, भैरव मंदिर, त्रिपुरारी महादेव आदि मंदिरों से मिट्टी को एकत्रित की। एक दो दिन में बृज प्रांत के पदाधिकारी हाथरस आएंगे। मिट्टी व जल को उन पदाधिकारियों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed