फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras defeated Aligarh in Divisional Hockey

केएल जैन में मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

Sat, 21 Sep 2019 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras defeated Aligarh in Divisional Hockey
अंडर 19 बालक वर्ग: हाथरस ने अलीगढ़ को हराया
विज्ञापन

केएल जैन इंटर कॉलेज में हुई मंडल स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता
अंडर 14 बालिका में अलीगढ़ ने मारी बाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
सासनी। केएल जैन इंटर कालेज में शुक्रवार को मंडल स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता हुई। बालक एवं बालिका वर्ग के अलग-अलग मैच आयोजित कराए गए। प्रधानाचार्य डॉ. दीपक जैन ने खिलाड़ियों का हाथ मिलवाकर मैच की शुरुआत कराई ।
19 वर्षीय बालक वर्ग में हाथरस व अलीगढ़ की टीमों के बीच मैच खेला गया। हाथरस की टीम ने अलीगढ़ की टीम को 2 - 1 से हराया। 14 वर्षीय बालक वर्ग में हॉकी मैच अलीगढ़ व हाथरस की टीमों में खेला गया। अलीगढ़ ने 0- 1 से हाथरस को हराकर विजय प्राप्त की। बालिका वर्ग में अलीगढ़ से एक मात्र टीम मैदान में आई। अन्य कोई टीम मैदान पर नहीं उतरी । इस कारण अलीगढ़ की बालिका टीम को ही विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर विद्यालय के संगठन पुरातन छात्र खेलकूद परिषद ने विद्यालय के पूर्व खिलाड़ी योगेन्द्र जैन एवं राजेंद्र कुमार भारती को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के पूर्व खिलाडी विजय गौड़, विशाल जैन, विजय आनंद, गोपाल वार्ष्णेय, अंजय जैन, धर्मेंद्र पाल सिंह, भानु प्रताप सिंह, प्रमोद कुमार शर्मा, सतीश दिवाकर, विनय जैन, शोभित जैन, मनोज जैन, अभिषेक जैन आदि का सहयोग रहा। अलीगढ़ की टीम के कप्तान उमेश यादव तथा निर्णायक मंडल की भूमिका भानू प्रताप सिंह, सचिन कुमार सिंह, ललित कुमार सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed