{"_id":"5e2747938ebc3e4b267f7206","slug":"hathras-deepening-electricity-crisis-in-the-city-for-several-hours-hathras-news-ali224666775","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: पूरे शहर में कई घंटे तक गहराया बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: पूरे शहर में कई घंटे तक गहराया बिजली संकट
विज्ञापन
पूरे शहर में कई घंटे तक गहराया बिजली संकट
मीतई विद्युत उपकेंद्र की लाइन में आया फाल्ट, बिना बिजली के लोगों ने झेलीं दिक्कतें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मीतई विद्युत उपकेंद्र से मंगलवार की दोपहर को ओढ़पुरा बिजलीघर को जाने वाली लाइन में फाल्ट हो गया। इस कारण पूरे शहर में कई घंटे तक बिजली गुल रही। बिना बिजली के उद्योग-धंधे प्रभावित हुए। लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा।
कभी दिन में तो कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार की दोपहर की मीतई से ओढ़पुरा 132 केवीए सबस्टेशन को जाने वाली लाइन में फाल्ट हो गया। इस कारण पूरे शहर अलीगढ़, पंजाबी मार्केट, बैनीगंज, आगरा रोड, नवीपुर, शिव कॉलोनी सहित पूरे शहर में बिजली गुल हो गई। लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। घरों में लगे उपकरण शोपीस बने रहे।
लाइन दुरुस्त होने के बाद बिजली आपूर्ति चालू हुई तो विद्युत उपकेंद्र ओवरलोड हो गए। इस कारण शाम तक इलाकों में टुकड़ों में बिजली आपूर्ति की गई। दोपहर से शाम तक शहरवासियों ने बिना बिजली के दिक्कतें झेलीं। इस मामले मेें एसडीओ ट्रांसमिशन हमेंद्र सिंह का कहना है कि मीतई उपकेंद्र से ओढ़पुरा 132 केवीए सबस्टेशन को जाने वाली लाइन मेें खराबी आ गई थी। इस कारण कुछ समय आपूर्ति बाधित रही है।