{"_id":"5f4d405e8ebc3eaae332104a","slug":"hathras-death-of-young-man-in-suspicious-condition-relatives-accused-of-threatening-the-post-of-incharge-hathras-news-ali2426099150","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने लगाया चौकी इंचार्ज पर धमकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने लगाया चौकी इंचार्ज पर धमकाने का आरोप
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव डंडेसरी में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। कोतवाली पुलिस का कहना है कि युवक ने विषाक्त खाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं युवक के परिजन ने एसपी ऑफिस पहुंचकर चौकी इंचार्ज अगसौली व एक होमगार्ड पर डराने धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव डंडेसरी निवासी विष्णु पुत्र मुकेश की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। सिकंदराराऊ के कोतवाल प्रवेश राणा का कहना है कि मृतक विष्णु (26 वर्ष) पुत्र मुकेश निवासी गांव डंडेसरी कई दिन पहले अलीगढ़ के एक मोहल्ले से विवाहिता को बहला-फुसला कर ले लाया था। विवाहिता के परिजनों ने अलीगढ़ पुलिस को तहरीर दी। उसके आधार पर गांव में चौकी अगसौली पुलिस भेजी गई। रात में पुलिस पूछताछ करके लौट आई। रात में ही युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया।
सोमवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं मृतक की मां पुष्पा पत्नी मुकेश ने एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि चौकी इंचार्ज अगसौली व उसी के गांव का एक होमगार्ड उसके बेटे को आए दिन परेशान कर रहा था। उसे यह कहकर धमकाते थे कि उसे जेल भेज दिया जाएगा और उससे रुपये मांगते थे। 29 अगस्त को जबरन उसके बेटे से 2600 रुपये ले लिए। यहीं नहीं 31 अगस्त को 12 हजार रुपये देने का भी वायदा था। मृतक की मांग का आरोप है कि डर की वजह से उसका बेटा पूरी रात सो नहीं पाया, वह रात को बार बार यही कह रहा था कि पुलिस उसे पकड़ कर ले जाएगी। सोमवार की सुबह करीब सात बजे महिला के बेटे विष्णु की मौत हो गई। मृतक की मां ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
- इस मामले की जांच कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ सिकंदराराऊ को जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।- प्रकाश कुमार, एएसपी हाथरस।