{"_id":"5f42b0f68ebc3e4ae528ee0b","slug":"hathras-death-of-teenager-suspected-of-killing-father-and-brother-hathras-news-ali2419069109","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: किशोरी की मौत, पिता व भाई पर हत्या करने का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: किशोरी की मौत, पिता व भाई पर हत्या करने का शक
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी की पिछले दिनों मौत हो गई है थी। उसके पिता व भाई पर लोग हत्या करने का शक जता रहे हैं। इसकी शिकायत पुलिस से भी की गई है। अब पुलिस शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव भूरा नगला निवासी एक व्यक्ति की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव में सुसराल है। 19 अगस्त को वह अपनी ससुराल आया था। इस दौरान उसके ससुराल पक्ष के लोगों के घर गांव की एक किशोरी अपनी जान बचाने के लिए आई थी। इस व्यक्ति का कहना है कि किशोरी का आरोप था कि उसके पिता व भाई उसे जान से मार देंगे, लेकिन उस वक्त किशोरी को उनके साथ समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया। वह व्यक्ति भी अपने गांव भूरा नगला पहुंच गया।
22 अगस्त शनिवार को वह जब वापस अपनी ससुराल पहुंचा तो उसे पता चला कि उस किशोरी की मौत हो गई है। इसे लेकर गांव में चर्चा हो रही है कि उसकी हत्या उसके पिता व भाई ने की है। इसके चलते इस व्यक्ति ने कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। अब पुलिस उस शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराएगी और फिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि उसकी ससुराल में एक लड़की को उसके पिता व भाई द्वारा मारकर दफना दिया गया है। इसकी तह तक जाने के लिए शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी आएगा, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को भी पूरी जानकारी दे दी गई है।
-मनोज कुमार शर्मा, एसएचओ कोतवाली हाथरस गेट।