{"_id":"6297b04bce17435b4163526e","slug":"hathras-death-of-a-young-man-injured-by-bullet-family-members-created-a-ruckus-at-the-police-station-sasni-news-ali2929216150","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गोली लगने से घायल युवक की मौत, परिजनों ने थाने पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गोली लगने से घायल युवक की मौत, परिजनों ने थाने पर किया हंगामा
विज्ञापन
थाने पर हंगामा करते गांव बरसै के ग्रामीण। संवाद
- फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
गोली लगने से घायल क्षेत्र के गांव बरसै निवासी दीपक की बुधवार को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। दीपक की मौत के बाद किसी ने उसके परिजनों को यह सूचना दे दी कि उसके ससुराल वाले मुकदमा दर्ज कराने थाने आए हैं।
इसकी सूचना मिलते ही गांव के सैकड़ों लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर थाने आ पहुंचे और हंगामा करने लगे। परिजन एंबुलेंस में रखी दीपक के शव को थाने में लाने की कोशिश करने लगे। मृतक की मां ने लड़की पक्ष के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
मृतक की मां सावित्री देवी ने आरोप लगाया है कि दीपक की शादी लगभग चार माह पहले इगलास क्षेत्र के गांव काके निवासी रामरूप माहौर की पुत्री ज्योति उर्फ भूरी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी पुत्रवधू आए दिन परेशान करती थी।
विज्ञापन
इसकी शिकायत मायके पक्ष से की तो 24 मई को महिला के पिता रामस्वरूप अपने साथ अन्य लोगों को लेकर दीपक के घर आए और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि तभी से दीपक काफी परेशान रहने लगा था। सोमवार की देर शाम विवाद के बाद दीपक गांव के पास स्कूल के निकट घायल अवस्था में मिला था।
उसकी कनपटी में गोली लगी हुई थी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल लाया गया था। दीपक की मौत ने उसकी मौत के लिए ससुराल वालों को जिम्मेदार बताया है। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि मृतक की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।