{"_id":"60636c8e8ebc3e8d1b2ec793","slug":"hathras-death-in-suspicious-circumstances-of-middle-aged-accused-of-murder-hathras-news-ali2598875112","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
हाथरस : मृतक योगेंद्र का फाइल फोटो।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव जोगिया में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन उसकी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव में तनाव में चलते एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
शहर से सटे गांव जोगिया निवासी योगेंद्र पहलवान (52 वर्ष) पुत्र मुंशीलाल निवासी गांव जोगिया मंगलवार की दोपहर को गांव के किसी व्यक्ति के साथ कहीं गए थे। दोपहर को वह अर्द्ध मूर्छित हालत में घर पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि घर जाते ही वह बेहोश हो गए। परिवार के लोग उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।
जिला अस्पताल में योगेंद्र को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिवार के लोग शव को लेकर गांव चले गए। परिजनों ने गांव के ही किसी व्यक्ति पर योगेंद्र की हत्या का आरोप लगाया है। इसकी जानकारी कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को हुई तो पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। गांव में तनाव के चलते पुलिस बल तैनात किया गया है।