{"_id":"5ec6d3f78ebc3e907e5a8409","slug":"hathras-dead-body-of-unknown-woman-found-in-dirty-drain-hathras-news-ali234237687","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: गंदे नाले में मिला अज्ञात महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: गंदे नाले में मिला अज्ञात महिला का शव
विज्ञापन
हाथरस: गांव किंदौली के निकट गंदे नाले में मिले शव को निकालते पुलिस वाले।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट के क्षेत्र के गांव किंदौली के निकट गंदे नाले में एक महिला का शव बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने क्रेन से शव को बाहर निकलवा कर उसे पोस्टमार्टम गृह भिजवाया।
बृहस्पतिवार की शाम को अलीगढ़ रोड नहर की पटरी से होते हुए कुछ लोग गांव किंदोली की ओर जा रहे थे। उन्हें नाले के निकट बेहद बदबू महसूस हुई। इस पर उन्होंने नाले में झांक कर देखा तो उन्हें एक शव नजर आया। इस बात की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो मौके पर काफी भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही कोतवाली हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई।
यहां पर क्रेन को बुलाया गया और फिर क्रेन की मदद से एक व्यक्ति नाले में उतरा। उस व्यक्ति ने महिला के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। इस बारे में कोतवाली निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि शव कई दिन पुराना है और मृतका के शरीर पर साड़ी भी है। मृतका की आयु का भी अभी अनुमान नहीं लगाया जा सकता। पोस्टमार्टम में ही स्थिति स्पष्ट होगी।