फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Dead body of old man guarding maize field found in drain, fear of murder

हाथरस: मक्का के खेत की रखवाली कर रहे वृद्घ का शव नाले में मिला, हत्या की आशंका

Thu, 25 Jun 2020 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Dead body of old man guarding maize field found in drain, fear of murder
हाथरस: वृद्ध का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव बरवाना में मक्का के खेत की रखवाली कर रहे वृद्घ का शव नाले में पड़ा मिला। सूचना के बाद परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। घटना की जानकारी के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने वृद्ध की हत्या की आशंका जताई, जिस पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विजय सिंह (60 वर्षीय) पुत्र रघुनाथ सिंह निवासी बरवाना थाना कोतवाली हाथरस जंक्शन रात को अपने मक्का के खेत की रखवाली करते थे। मंगलवार की शाम को भी वह रोजाना की तरह खेत की रखवाली करने के लिए गए। खेत की एक तरफ नाले की पटरी पर चारपाई पर वह सोते थे, लेकिन बुधवार की सुबह उनका शव नाले में पड़ा मिला।
विज्ञापन

इसकी जानकारी सुबह के वक्त खेतों की तरफ आए ग्रामीणों ने परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। जहां पर परिजनों ने वृद्घ की हत्या किए जाने की आशंका जताई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाले में वृद्ध का शव मिला है। परिजनों की सूचना पर घटना स्थल का मुआयना किया गया, शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-विनोद कुमार, एसएचओ कोतवाली हाथरस जंक्शन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed