फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras daughters selected in National Football Championship

Hathras News: हाथरस की बेटियाें का फुटबॉल की नेशनल चैंपियनशिप में चयन, खुशी की लहर

Sat, 17 Aug 2024 05:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 17 Aug 2024 05:51 AM IST
सार

राधा, कविता, काजल और लवली का चयन सब जूनियर बालिका नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह खिलाड़ी हाथरस के खेलो इंडिया सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

विज्ञापन
Hathras daughters selected in National Football Championship
नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयनित खिलाड़ी - फोटो : खेल विभाग

विस्तार

हाथरस की चार बेटियां मध्य प्रदेश में फुटबॉल प्रतियोगिता में खेल कौशल दिखाएंगी। उनका चयन मध्य प्रदेश में होने वाली सब जूनियर बालिका नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

विज्ञापन


जौनपुर में आयोजित हुई सब जूनियर बालिका राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में हाथरस की सात बालिकाओं का चयन अलीगढ़ मंडल की टीम में हुआ है। वह वहां प्रतियोगिता में हिसा लेने गई हैं। हाथरस फुटबॉल टीम की कोच वर्षा शर्मा ने बताया कि उनकी टीम का पहला मैच आगरा से ड्राॅ हुआ। दूसरा मैच प्रयागराज की टीम से हुआ, जिसमें हार का सामना करना पड़ा। तीसरा मैच बरेली से हुआ। इस मैच हाथरस की टीम ने 2-1 से जीत हासिल की। चौथा मैच मुरादाबाद की टीम से हुआ। यह मैच हाथरस की टीम ने 8-0 से जीत लिया।
विज्ञापन


इस मैच में जिले की टीम की कविता ने पांच, राधा ने दो, लवली ने दो और काजल ने एक गोल किया। राधा, कविता, काजल और लवली का चयन सब जूनियर बालिका नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह खिलाड़ी हाथरस के खेलो इंडिया सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। प्रतियोगिता में डॉली, कविता और भूमि ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। अब यह खिलाड़ी मध्य प्रदेश में होने वाली प्रतियोगिता में दमखम दिखएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed