फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Daughter hurt by mother's scolding hangs her life

हाथरस: मां की डांट से आहत बेटी ने फांसी लगाकर जान दी

Sat, 28 Nov 2020 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Daughter hurt by mother's scolding hangs her life
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके के गांव नगला भीम में शुक्रवार शाम मां की डांट से आहत एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का गेट तोड़कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दो दिसंबर को युवती का निकाह होने वाला था।
खुशबू (18) पुत्री मुसकीना को शुक्रवार शाम मां सज्जो ने घर के काम काज को लेकर डांट दिया था। इससे आहत खुशबू घर के अंदर कमरे में बंद हो गई और फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों को घटना के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने सदर पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन

मौके पर कोतवाली सदर प्रभारी अरविंद राठी पहुंच गए। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अरविंद राठी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा, लेकिन युवती के परिजन खुदकुशी करने की बात कह रहे हैं। दो दिसंबर को युवती का निकाह होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed