{"_id":"61881702e7193959e70e8ffb","slug":"hathras-darkness-of-despair-fades-from-the-business-of-70-crores-hathras-news-ali277609771","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 70 करोड़ के कारोबार से छटा मायूसी का अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 70 करोड़ के कारोबार से छटा मायूसी का अंधेरा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पांच दिवसीय दीपोत्सव से कारोबार पर छाया मायूसी का अंधेरा छट गया। जिलेभर में करीब 75 से 80 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। उम्मीद से ज्यादा कारोबार होने की वजह से कारोबारियों व व्यापारियों के चेहरे खुशी से खिले हुए नजर आए। बीते दो साल से कोरोना के चलते बाजार में पसरी खामोशी भी इस त्योहार पर दूर हो गई है। अब व्यापारी सहालगों में भी बेहतर कारोबार की उम्मीद से उत्साहित हैं। जब व्यापारियों से बात की गई तो पांच दिनों में दिवाली पर सबसे अच्छा कारोबार हुआ है।
दीपोत्सव पर ऐसा रहा कारोबार
-15 करोड़ रुपये का सराफा कारोबार
-03 करोड़ रुपये का बर्तन कारोबार
-10 करोड़ रुपये का इलेक्ट्रोनिक्स कारोबार
-08 करोड़ रुपये का रेडीमेड व कपड़ा कारोबार
-25 करोड़ रुपये का टू व्हीलर का कारोबार
-02 करोड़ चॉकलेट व गिफ्ट आयटम का कारोबार
-03 करोड़ रुपये का मोबाइल फोन का कारोबार
-02 करोड़ रुपये का पूजा सामग्री, गृह सज्जा का कारोबार
-02 करोड़ रुपये की बिकी मिठाई
-70 करोड़ रुपये का करीब हुआ कारोबार।
ज्यादातर बाइकें व चार पहिया गाड़ियां किश्तों पर बिकीं
हाथरस। बाजार में बीएस थ्री बाइकों की बिक्री बंद हो गई है। बीएस फोर बाइकों के दामों में इजाफा हुआ है। इस कारण ज्यादातर बाइक व चार पहिया वाहन एजेंसी संचालकों का कहना है कि ज्यादातर वाहनों की बिक्री किश्तों पर हुई है। हालांकि बिक्री पिछले साल के बराबर रही है। इस बार डेंगू व फसलों के नुकसान के चलते बाजार में बूम कम रहा है। संवाद