{"_id":"6acdeacafe6cc47e1c0f09e8","slug":"hathras-d-el-ed-2nd-semester-back-paper-exam-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर बैक पेपर परीक्षा संपन्न, 69 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर बैक पेपर परीक्षा संपन्न, 69 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर
Tue, 13 Oct 2026 01:55 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:55 PM IST
सार
प्रथम पाली में वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारंभिक शिक्षा विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें दोनों केंद्रों पर कुल 116 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 81 उपस्थित रहे।
विज्ञापन
डीएलएड परीक्षा के दौरान जांच करते डायट प्राचार्य एवं अन्य
- फोटो : शिक्षा विभाग
विस्तार
हाथरस जनपद में डीएलएड प्रशिक्षण की द्वितीय सेमेस्टर की बैक परीक्षा सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में हुई। परीक्षा के लिए शहर में दो केंद्र बनाए गए थे। दोनों पालियों को मिलाकर कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 69 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
डायट प्राचार्य नवाब वर्मा ने बताया कि दोनों केंद्रों पर सुरक्षा व व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। परीक्षा प्रभारी राजू कुमार प्रवक्ता एवं पीयूष कुलश्रेष्ठ वरिष्ठ सहायक ने बताया कि प्रथम पाली में वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारंभिक शिक्षा विषय की परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन
इसमें दोनों केंद्रों पर कुल 116 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 81 उपस्थित रहे। द्वितीय पाली में प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास विषय की परीक्षा हुई। इसमें कुल 205 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 171 परीक्षार्थी उपस्थित हुए।
विज्ञापन