फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Current ran in the house due to rain, mother-son died

हाथरस : बारिश से घर में दौड़ा करंट, मां-बेटे की मौत

Mon, 10 Oct 2022 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:03 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसथाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव ढकपुरा में बारिश की वजह से करंट से एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई।इससे सरला देवी के साथ-साथ नरेंद्र उर्फ अभिषेक भी बेहोश हो गया।

विज्ञापन
Hathras: Current ran in the house due to rain, mother-son died
हाथरस : मृतक मां-बेटे का परिवार। संवाद - फोटो : HATHRAS

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव ढकपुरा में बारिश की वजह से करंट से एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी पाकर सीओ सिटी व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों को सरकारी सहायता दिलाने का मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया है।
गांव ढकपुरा निवासी गंगाशरण की 40 वर्षीय पत्नी सरला देवी शनिवार की रात्रि एक बजे के लगभग शौच के लिए मकान के बाहर आईं। बारिश की वजह से मकान के निकट ही विद्युत खंभे में करंट आ रहा था। यह करंट वहां से उनके घर को जाने वाले तार में भी प्रवाहित हो गया। यह तार शौचालय को छूते हुए जा रहा था। जब सरला देवी ने शौचालय का दरवाजा खोला तो वह इस करंट की चपेट में आकर चीखने लगी।
विज्ञापन

मां की चीख सुनकर उनके बेटे 17 वर्षीय नरेंद्र उर्फ अभिषेक ने जब उनको छुड़ाने की कोशिश की तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। इससे सरला देवी के साथ-साथ नरेंद्र उर्फ अभिषेक भी बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर परिवार के अन्य सदस्य व मोहल्ले के लोग आ गए। इन दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया। जानकारी पाकर सीओ सिटी सुरेंद्र सिंह व नायब तहसीलदार रामगोपाल भी वहां पहुंच गए। परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया और परिवार में कोहराम मच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed