{"_id":"634075ffa2db6c097865a49a","slug":"hathras-current-in-sealing-machine-killed-female-laborer-hathras-news-ali3021380165","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सीलिंग मशीन में करंट से महिला मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सीलिंग मशीन में करंट से महिला मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 08 Oct 2022 12:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:24 AM IST
सार
फैक्टरी में काम करते वक्त महिला मजदूर को करंट लग गया। यह देखकर वहां पर मौजूद अन्य मजदूर घबरा गए और उसे बेहोशी की हालत में आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
करंट से महिला श्रमिक की मौत के बाद जिला अस्पताल में लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली सदर इलाके के चामड़ गेट स्थित एक फैक्टरी में काम करते वक्त महिला मजदूर को करंट लग गया। यह देखकर वहां पर मौजूद अन्य मजदूर घबरा गए और उसे बेहोशी की हालत में आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यहां शव को लेकर परिजनों ने काफी हंगामा किया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टर्माटम कराया।
शहर के चामड़ गेट नई धर्मशाला के निकट स्थित एक चूरन की फैक्टरी में 35 वर्षीय भावना वार्ष्णेय पत्नी सतेंद्र वार्ष्णेय निवासी कंचन नगर मजदूरी करती थीं। रोजाना की तरह भावना शुक्रवार की सुबह फैक्टरी पहुंचीं। वहां सीलिंग मशीन से भावना को करंट लगा, जिससे वह बेहोश होकर वहीं गिर गईं।
यह देखकर सभी घबरा गए और आनन-फानन भावना को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर साथ आए मजदूर व ठेकेदार के होश उड़ गए और शव को आनन-फानन निजी एंबुलेंस से अस्पताल से यह कहकर ले जाने लगे कि उसे अच्छे उपचार के लिए आगरा ले जाना है।
विज्ञापन
हालांकि डॉक्टर ने वहां भावना की मौत की बात कह दी थी। इतने में ही मृतका के परिवार के लोग आ गए और हंगामा करने लगे। इन लोगों ने शव को एंबुलेंस से उतार लिया। यहां कोतवाली सदर व कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। भावना ने अपने पीछे तीन बच्चों को बिलखते छोड़ा है। कोतवाली सदर प्रभारी लोकेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद