{"_id":"5f99b2778ebc3e9bca1aff7d","slug":"hathras-crpf-officials-arrive-at-village-and-draw-security-arrangements-hathras-news-ali2474452150","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: सीआरपीएफ के अधिकारियों ने गांव पहुंचकर खींचा सुरक्षा व्यवस्था का खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: सीआरपीएफ के अधिकारियों ने गांव पहुंचकर खींचा सुरक्षा व्यवस्था का खाका
विज्ञापन
हाथरस: बिटिया के परिजनों से सुरक्षा की जानकारी करते सीआरपी एफ कमांडेण्ट।
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पीड़ित परिवार और गवाहों की सुरक्षा व्यवस्था अब सीआरपीएफ के हवाले की जाएगी। सीआरपीएफ के कमांडेंट बुधवार को बिटिया के गांव पहुंचे। वहां टीम ने परिजनों से बातचीत की और पुलिस व पीएसी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वीडियो भी बनाए। पुलिस अधिकारियों से भी जानकारी हासिल की।
उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश दिया है कि पीड़ित परिवार और गवाहों को सीआरपीएफ की सुरक्षा उपलब्ध करा दी जाए। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद सीआरपीएफ के कमांडेंट विशाल सिंह मथुरा से यहां आए।
पहले उन्होंने चंदपा थाने पहुंचकर मामले की जानकारी ली और उसके बाद वह कोतवाली चंदपा निरीक्षक लक्ष्मण सिंह के साथ बिटिया के घर गए। वहां उन्होंने मौका मुआयना किया। कुछ वीडियो भी बनाए। बिटिया के परिजनों से भी पूछताछ की। अन्य तथ्यों की भी जानकारी ली।