{"_id":"603e86e28ebc3ee9794b8ce1","slug":"hathras-crowds-rush-to-see-provisional-list-of-reservation-sadabad-news-ali2576425153","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आरक्षण की अनंतिम सूची को देखने के लिए उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आरक्षण की अनंतिम सूची को देखने के लिए उमड़ी भीड़
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
लंबे इंतजार के बाद विकास खंड सादाबाद की ग्राम पंचायतों में प्रधान पद, क्षेत्र पंचायत की आरक्षण की अनंतिम सूची मंगलवार को जारी कर दिया गया। इसमें 20 सीटों को अनारक्षित किया गया है। वहीं महिलाओं के लिए नौ सीटें आरक्षित की गईं हैं। सूची को सादाबाद खंड विकास कार्यालय के परिसर में चस्पा कर दिया गया। इसको लेकर पूरे दिन गहमा गहमी बनी रही। आलम यह रहा कि विकास खंड कार्यालय पर आरक्षण जानने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। लोग अपनी अपनी सीट के आरक्षण जानने के लिए उत्सुक रहे।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शासन द्वारा घोषणा किए जाने के बाद ग्राम प्रधान पद के लिए चस्पा की गई आरक्षण सूची में सादाबाद ब्लॉक की 58 ग्राम पंचायतों में 20 सीटों को अनारक्षित किया गया है, जिनमें मिढावली, गढ़ उमराव, नगला कली, तसींगा, सुसाइन, धानौटी, तामसी, बरौस, गीगला, गहचौली, घूंचा, मीरपुर, बघैना, मस्याकला, बिलारा, ताजपुर, छावा, नौपुरा, झगरार व सिथरापुर शामिल हैं। इसके अलावा कंजौली, मड़नई, करसौरा, कुकटई, कजरौठी, बहादुरपुरभूप, भुर्रका, एदलपुर, घाटमपुर, दगसह में महिला सीट आरक्षित की गई है।
गांव बरामई, कूपा, नसीरपुर, जटोई, रहपुरा, जैतई, करैया, जारऊ, वेदई, गुरसौटी को पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। गांव कुरसंडा, पुसैनी, अभयपुरा, नगला बनारसी, करकौली, नानऊ को पिछड़ा वर्ग महिला और सरौठ, अरौठा, चिरावली, बिसावर, पचावरी, मई, पिपरामई, नौगांव को अनुुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा गांव गुखरौली, पट्टी, बहराम, सीस्ता,बीजलपुर को अनूसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।