{"_id":"63557919a91c470f664d15d6","slug":"hathras-crowd-of-passengers-gathered-in-train-buses-on-diwali-hathras-news-ali303309212","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दिवाली पर ट्रेन-बसों में उमड़ी यात्रियों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दिवाली पर ट्रेन-बसों में उमड़ी यात्रियों की भीड़
विज्ञापन
हाथरस : सिटी रेलवे स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
दिवाली से एक दिन पूर्व रविवार को लोगों को घर पहुंचने की जल्दी रही। बसों और ट्रेनों में यात्रियों की जर्बदस्त भीड़ उमड़ी। भीड़ के चलते काफी यात्रियों ने डग्गामार वाहनों का सहारा लिया। सुरक्षा के लिहाज से रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पुलिस ने चेकिंग की। वाहनों की कमी के चलते यात्रियों को गंतव्य तक की दूरी तय करने में मुश्किलों से जूझना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि रविवार से दीपोत्सव की शुरुआत हो गई। रविवार को रोडवेज बस स्टैंड, हाथरस सिटी, हाथरस जंक्शन आदि स्टेशनों पर यात्रियों की काफी भीड़ रही। यहां तक कि यात्रियों को वाहनों में सवार होने के लिए कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
शहर के तालाब चौराहा, आगरा-अलीगढ़ मार्ग आदि स्थानों पर यात्री बसों का इंतजार करते हुए नजर आए। जिन यात्रियों को वाहन नहीं मिले, उन्होंने डग्गेेमार वाहनों का सहारा लेते हुए गंतव्य तक की दूरी तय की। इस कारण यात्रियों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। संवाद