फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Crowd of buyers thronging the markets in Sahalag, jamming

हाथरस : सहालग में बाजारों में उमड़ रही खरीदारों की भीड़, लगा रहा जाम

Mon, 28 Nov 2022 11:17 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Crowd of buyers thronging the markets in Sahalag, jamming
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शुक्र के उदय होने के साथ बृहस्पतिवार से शादियों की फिर शुरुआत हो गई। शादियों का यह सिलसिला 15 दिसंबर तक जारी रहेगा। उसके बाद खरमास शुरू हो जाएगा। इस कारण शादियों पर विराम लग जाएगा। सोमवार को शहर के मुख्य बाजारों में सहालग की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे जाम लग गया। इस कारण लोगों को गंतव्य की दूरी तय करने में मुश्किलों से जूझना पड़ा। बसों की कमी के चलते रोडवेज बसस्टैंड पर यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। कुल मिलाकर सहालग में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि इन-दिनों शादियों की धूम मची हुई। शहर के अधिकांश गेस्ट हाउस व लॉज फुल हैं। इस बार सहालग में लग्न कम होने के चलते मुहूर्त कम हैं, इसलिए शादियां ज्यादा हो रही हैं। सहालग से बाजारों में बूम आ रहा है तो दूसरी ओर मुख्य बाजारों में चार पहिया वाहनों का प्रवेश आमजन के लिए सिरदर्द बन रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के कोमल कांप्लेक्स, कमला बाजार, बैनीगंज, रामलीला मैदान आदि इलाकों में भीड़ व चार पहिया वाहनों के प्रवेश के चलते सुबह से शाम तक जाम रहा। इस कारण लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया। लोगों ने गलियों का सहारा लेते हुए गंतव्य की दूरी तय की। रोडवेज बस स्टैंड पर शाम को यात्रियों की उमड़ी भीड़ के आगे लोकल मार्गों पर भी बसों की किल्लत हो गई। इस कारण यात्रियों को वाहनों का काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। लोगों ने अन्य वाहनों से गंतव्य की दूरी तय की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed