फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Crossing cash and jewelery worth lakhs by breaking the lock of policeman's house

हाथरस: पुलिसकर्मी के घर का ताला तोड़कर नगदी व लाखों के आभूषण पार

Mon, 25 Nov 2019 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Crossing cash and jewelery worth lakhs by breaking the lock of policeman's house
हाथरस: विभव नगर कॉलोनी में पुलिस कर्मी के यहां हुई चोरी के बाद घर के बाहर मौजूद लोग। - फोटो : HATHRAS
पुलिसकर्मी के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन

विभवनगर कॉलोनी में बंद मकान को बदमाशों ने बनाया निशाना
पुलिस कर्मी की पत्नी गई थी मायके, पीछे से बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र की विभव नगर कॉलोनी स्थित पुलिस कर्मी के बंद मकान का ताला तोड़कर बदमाश नगदी और लाखों रुपये कीमत के आभूषण पार कर ले गए। पुलिस कर्मी की पत्नी अपने मायके गई थी। लौटने पर घर का नजारा देख उसके होश उड़ गए। मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली।
जनपद मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र के गांव कराहरी निवासी राजेश खन्ना पुत्र दुलीचंद्र एटा जनपद में पुलिस में आरक्षी के पद पर तैनात हैं। राजेश खन्ना ने हाल ही में कोतवाली सदर क्षेत्र की विभव नगर कॉलोनी में बंबा के निकट शिव मंदिर के पास मकान बनवाया है। जहां पर पुलिस कर्मी की पत्नी और बच्चे रहते हैं। पत्नी मधु अपने बच्चों को साथ लेकर 23 नवंबर को घर का ताला लगाकर अपने मायके मिरगामई में अपनी बीमार मां को देखने गई थी।
विज्ञापन

इस दौरान पीछे से बदमाशों ने पुलिस कर्मी के घर का ताला तोड़ लिया और घर में रखे लाखों रुपये कीमत के सोने चांदी के आभूषण और 20 हजार रुपये पार कर ले गए। इसकी जानकारी होने पर मधु अपने पिता के साथ विभव नगर कॉलोनी अपने घर पर पहुंची। घर ताला टूटा हुआ देख उसके होश उड़ गए। सीओ सिटी रामशब्द यादव, कोतवाल प्रवेश राणा मौके पर पहुंच गए और पूरे मामले की जानकारी ली। कोतवाली निरीक्षक सदर प्रवेश राणा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा कायम किया जाएगा। बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed