फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: crores of rupees of rupees of Mandi can be trapped

हाथरस: मंडी के आढ़तियों के फंस सकते हैं करोड़ों रुपये

Fri, 27 Nov 2020 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: crores of rupees of rupees of Mandi can be trapped
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मंडी समिति में धान की खरीद करने वाले आढ़तियों के करोड़ों रुपये फंस सकते हैं। हरियाणा के मिलों में पहुंचाए गए धान का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। धान खरीदने वाले लोग भुगतान के नाम खानापूर्ति कर रहे हैं। इसकी शिकायतें मंडी सचिव तक भी पहुंच रही हैं। मंडी सचिव ने एक फर्म को भुगतान कराने के लिए नोटिस भी दिया है।
उल्लेखनीय है कि मंडी समिति में करीब 200 दुकानें हैं। इन दुकानों पर हर रोज कई क्विंटल धान की खरीद हुई है। मंडी से हर रोज करीब 10 हजार कुंतल धान हरियाणा के मिलों के लिए गया है। जिन मिलों के लोग मंडी समिति में धान की खरीद कर रहे हैं, वह आढ़तियों को भुगतान नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस कारण मंडी के आढ़तियों का करोड़ों रुपये का भुगतान इन मिलों में फंस सकता है। आढ़तिया धान की कीमत के भुगतान के लिए मंडी सचिव की ड्यौढ़ी पर दस्तक दे रहे हैं। मंडी सचिव आढ़तिया और मिलों को धान बेचने वालों से वार्ता कर रहे हैं। मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि जो लोग भुगतान नहीं कर रहे हैं, उनको नोटिस दिया गया है। यदि भुगतान में देरी होती है तो उसका लाइसेंस निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed