फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras Crime News Tension Rises as Markets Shut Down in Protest Against Assault on Minor Girl

UP: बच्ची से हैवानियत... तनाव बरकरार, बंद रहे बाजार, धर्मस्थल में भी तोड़फोड़; हाथरस के बिसावर कांड की कहानी

Tue, 18 Mar 2025 11:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 18 Mar 2025 11:41 AM IST
सार

Hathras Crime News: हाथरस के बिसावर इलाके में मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद कस्बे में तनाव बरकरार है। दूसरे दिन भी बाजार बंद रहे। गांव मई में भी बाजार बंद कर लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला आयोग की टीम हाथरस पहुंची है।

विज्ञापन
Hathras Crime News Tension Rises as Markets Shut Down in Protest Against Assault on Minor Girl
धरना-प्रदर्शन के दौरान बिसावर का बंद बाजार - फोटो : संवाद

विस्तार

Hathras Protest: हाथरस में बच्ची से दुष्कर्म की घटना के विरोध में सोमवार को भी बिसावर क्षेत्र में बाजार बंद रहे। आरोपी पर सख्त कार्रवाई और उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग करते हुए आक्रोशित लोगों ने छह घंटे तक धरना-प्रदर्शन और हंगामा किया। पास के गांव मई में भी व्यापारियों ने घटना के विरोध में बाजार बंद रखा। कस्बे में तनाव के हालात बने हुए हैं।
विज्ञापन


राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी भी टीम के साथ हाथरस पहुंचीं और पीड़ित परिवार व अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली। उधर, पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी अमन खां को विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) चित्रा शर्मा के न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी की अगली पेशी 29 मार्च को होगी।
विज्ञापन


शनिवार की रात साढ़े आठ बजे बच्ची घर के पास एक दुकान से सामान लेने गई थी, तभी एक युवक उसे उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में बच्ची एक पोखर के पास झाड़ियों में बेहोशी की हालत में मिली थी। बच्ची का अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान रविवार शाम पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने ले जा रही थी, तभी उसने दरोगा की पिस्टल छीनकर पुलिस पर फायर कर दिया और भागने की कोशिश की थी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में पुलिस की गोली लग गई थी। पुलिस ने जिला अस्पताल में उसका उपचार कराया।

घटना को लेकर लोगों का गुस्सा शांत नहीं
आरोपी के दूसरे समुदाय से होने के कारण रविवार को लोगों का गुस्सा भड़क गया था और पांच घंटे तक बाजार बंद रख धरना-प्रदर्शन किया था। इस दौरान एक धर्मस्थल में भी तोड़फोड़ की गई थी। घटना को लेकर लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है और सोमवार को भी छह घंटे तक बाजार बंद कर धरना-प्रदर्शन किया। 

 

तनावपूर्ण स्थिति के चलते दिन भर कस्बे में पुलिस गश्त करती रही। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि मामला पूरी तरह से नियंत्रण में है। बच्ची के स्वास्थ्य में भी सुधार है। कस्बे में पुलिस तैनात है और नजर रखी जा रही है।

 

बच्ची से दुष्कर्म के दोषी पर कड़ी कार्रवाई की मांग
हाथरस के बिसावर क्षेत्र में सात वर्षीय बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना की विश्व हिंदू परिषद ने निंदा की है। विहिप की सोमवार को सरक्यूलर रोड स्थित कूलवाल सजावट गैलरी पर हुई बैठक में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

 

विहिप ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध करने की मांग की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विहिप का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिलाधिकारी से मिलेगा। 
 

महिला एवं बाल कल्याण संस्थान की अध्यक्ष बोलीं फांसी दी जाए
आदर्श महिला एवं बाल कल्याण संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा भदौरिया ने गांव पहुंचकर पीड़ित बच्ची के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की। पीड़ित परिजनों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना परिहार, प्रदेश महामंत्री दिनेश बघेल, मनीष कौशिक आदि थे।

पीड़ित परिवार से मिला हिंदू महासभा का प्रतिनिधिमंडल
बिसावर क्षेत्र में दुष्कर्म की शिकार सात वर्षीय बालिका के परिजनों ने सोमवार को हिंदू महासभा आगरा का प्रतिनिधिमंडल मिला। महासभा के पदाधिकारियों ने 24 घंटे में दोषी के घर पर बुलडोजर चलवाने की मांग की और ऐसा न होने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी। महासभा के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष शंकर श्रीवास्तव के नेतृत्व में हिंदू महासभा आगरा के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने अधिकारियों से की वार्ता की और परिवार से मिलकर संवेदना जताई। 
 

सोशल मीडिया पर आरोपी को फांसी देने की मांग
बिसावर क्षेत्र की घटना को लेकर अब लोग सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर भी आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। कई सोशल मीडिया साइट्स पर लोग आरोपी युवक को फांसी दिए जाने और उसके घर पर बुलडोजर चलवाए जाने की मांग कर रहे हैं। बच्ची के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना भी सोशल मीडिया पर की जा रही है।

 

शाम को कई नेताओं ने दी पीड़ित परिवार को सांत्वना
पीड़ित बच्ची के गांव में शाम को फिर से कई नेता पहुंचे। भाजपा नेता अंकुश गौड़, रालोद जिलाध्यक्ष श्याम सिंह प्रधान, पूर्व जिलाध्यक्ष केशवदेव, दीपू चौधरी आदि ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें: UP: छात्राओं के साथ प्रोफेसर के 59 अश्लील वीडियो, खुद अपने फोन से करता था रिकॉर्ड; लड़कियों को देता था ये लालच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed