फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: CPI and Kisan Sabha demonstrated on various demands

हाथरस : विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा व किसान सभा ने किया प्रदर्शन

Sat, 27 Mar 2021 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hathras: CPI and Kisan Sabha demonstrated on various demands
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं अखिल भारतीय किसान सभा ने शुक्रवार को गढ़ी तमना स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क में प्रदर्शन किया। इसके बाद तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कृषि कानूनों को वापस लेने, एमएसपी एक्ट बनाने एवं प्रदेश की कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने सहित 10 मांगें की गई हैं। एक अन्य ज्ञापन में होली पर अहेरिया और बघेल समाज की जमीन को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की गई। एसडीएम ने इस संबंध में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

चेतावनी दी गई कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा के राज्य सचिव डॉ. गिरीश ने किया। इस मौके पर जिला कार्यकारी सचिव संजय खान, सह सचिव सत्यपाल रावल व दुर्गपाल रावल, चंद्र प्रकाश रावत, बलवीर सिंह रावत, भोलू रावल, बनवारीलाल रावल, किशनवीर रावल, लाखन सिंह रावल, प्रेम सिंह बघेल, मान सिंह बघेल, प्रेमपाल सिंह, अशोक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed