{"_id":"602576458ebc3ee8ec794bae","slug":"hathras-court-issues-arrest-warrant-bsa-suspends-teacher-hathras-news-ali2560154123","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, बीएसए ने शिक्षक को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, बीएसए ने शिक्षक को किया निलंबित
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एक मामले में हाजिर न होने पर कोर्ट ने शिक्षक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। वारंट जारी होने के बाद बीएसए ने उक्त शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। एबीएसए सुुबोध कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए प्रधानाध्यापक को बीआरसी सादाबाद पर संबद्ध किया गया है।
विकास खंड हसायन के गांव बपंडई के प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक विनय कुमार गौतम पुत्र ओमप्रकाश गौतम निवासी जलेसरी गेट पुरदिलनगर के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया है। कोतवाली सिकंदराराऊ के एसआई महताब हसन ने बीएसए कार्यालय को जानकारी देते हुए बताया कि विनय कुमार गौतम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं हुए हैं और न ही तलाश करने पर मिल रहे हैं।
उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। इधर, 27 जनवरी 2021 से स्कूल से भी बिना किसी सूचना के प्रधानाध्यापक गैर हाजिर चल रहे हैं। इनको लेकर बीएसए ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करते हुए बीआरसी सादाबाद पर संबद्ध किया है।