फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Couples eating poison broke their heart, quarrels in the family

हाथरस: जहर खाने वाले दंपती ने तोड़ा दम, परिवार में कोहराम

Wed, 09 Sep 2020 11:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Couples eating poison broke their heart, quarrels in the family
हाथरस: मृतक अरविंद और प्रीति के फाइल फोटो। - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रघनियां में गृह क्लेश में मंगलवार को जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाले पति-पत्नी की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों का अलीगढ़ में उपचार चल रहा था। दोनाें की मौत की सूचना पर सीओ रामशब्द यादव, कोतवाल अश्विनी कौशिक और एसआई मनोज शर्मा मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार में कोहराम मच गया। परिवार की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई। पुलिस ने इत्तफाकिया में मुकदमा दर्ज किया है।
दरअसल, ग्राम रघनियां निवासी 35 वर्षीय अरविंद कुमार पुत्र कालीचरण और उसकी 33 वर्षीय पत्नी प्रीति की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों के तीन पुत्र एवं एक पुत्री है। अरविंद गांव में भेलपूरी की ढकेल लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। दोनों के बीच मंगलवार को किसी बात पर अनबन हो गई। गुस्से में आकर अरविंद ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। यह जानकारी मिलते ही परिवार में खलबली मच गई।
विज्ञापन

आनन-फानन परिवार वाले अरविंद को लेकर बागला जिला अस्पताल गए थे। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसको उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि इस दौरान अरविंद की पत्नी प्रीति ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। वह अचेत अवस्था में हाथरस के नगर पालिका परिसर में मिली थी। उसको भी एंबुलेंस से बागला जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसको भी उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया। उपचार के दौरान मंगलवार की देर रात प्रीति एवं अरविंद की मौत हो गई। परिजन दोनों के शव को लेकर गांव आ गए। गांव में पुलिस फोर्स भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed