{"_id":"623f64ee7ea34d49f71d6d07","slug":"hathras-couple-dies-in-lorry-and-car-collision-hathras-news-ali287891436","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : लॉरी व कार की भिड़ंत में दंपती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : लॉरी व कार की भिड़ंत में दंपती की मौत
विज्ञापन
हाथरस : बाईपास पर इगलास रोड चौराहे के निकट लॉरी व कार की भिड़ंत में दंपती की मौत के बाद जानकारी करत?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के बाईपास रोड इगलास चौराहा के निकट शनिवार को लॉरी और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में हल्द्वानी निवासी दंपती की मौत हो गई। उनका ढाई साल का बेटा अरब घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों को परिवार के लोग भी यहां पहुंच गए।
उत्तराखंड के हल्द्वानी के मुखानी चौराहा निवासी रूप सिंह भंडारी के 37 साल के बेटे अमित सिंह भंडारी मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एयरफोर्स में सारजेंट के पद पर तैनात थे। शनिवार की सुबह अमित अपनी 33 वर्षीय पत्नी नीना भंडारी व करीब ढाई साल के बेटे अरब के साथ कार से हल्द्वानी जा रहे थे। बाईपास पर इगलास रोड चौराहा के निकट अमित की कार सामने से आ रही लॉरी से टकरा गई।
मौके पर ही अमित और नीना की मौत हो गई। अरब बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। घायल बच्चे को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां से बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस द्वारा ट्रक (लॉरी) को कब्जे में ले लिया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गंभीर रूप से घायल बच्चे को उपचार के लिए एक पुलिस कर्मी के साथ अलीगढ़ भेजा गया। संवाद