{"_id":"5e3c5ef18ebc3ee6134d86c9","slug":"hathras-couple-beaten-up-for-tuition-money-hathras-news-ali225999757","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: ट्यूशन के रुपये मांगने पर दंपती को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: ट्यूशन के रुपये मांगने पर दंपती को पीटा
विज्ञापन
ट्यूशन के रुपये मांगने पर दंपती को पीटा
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव नगला बांस का मामला
घायल दंपती का पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया इलाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव नगला बांस में युवक को ट्यूशन के पैसे मांगना भारी पड़ गया। गांव के ही लोगों ने उसे और उसकी पत्नी को घर में घुसकर पीटा। घायल का पुलिस ने जिला अस्पताल में इलाज कराया।
चंदपा क्षेत्र के नगला बांस निवासी श्यामवीर सिंह पुत्र एदल सिंह गांव में स्कूली बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। गांव के ही एक व्यक्ति के तीन बच्चे भी श्यामवीर पर ट्यूशन पढ़ते हैं, जिनमें हर महीने 450 रुपये बनते हैं। ये रुपये श्यामवीर ने बच्चों के पिता से मांगे, जिस पर वह आग-बबूला हो गया और फिर वह अपने साथ अन्य लोगों को लेकर श्यामवीर के घर पर आ धमका। आरोप है कि ट्यूशन के रुपये मांगने पर श्यामवीर और उसकी पत्नी मीनेश के साथ मारपीट की गई।
मोहल्ले के लोगों ने जैसे-तैसे उन्हें बचाया। मारपीट में दंपती घायल हो गए। मौके पर पुलिस पहुंच गई। घायल दंपती का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। एसएचओ वीपी गिरी ने बताया कि इस मामले में मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।