{"_id":"608ef9ce8ebc3ea1d903e421","slug":"hathras-counting-agents-reached-inside-the-counting-center-with-mobile-hathras-news-ali26232404","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मोबाइल लेकर मतगणना केंद्र के अंदर पहुंचे मतगणना एजेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मोबाइल लेकर मतगणना केंद्र के अंदर पहुंचे मतगणना एजेंट
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला प्रशासन की ओर से मोबाइल फोन और अन्य ज्वलनशील पदार्थों को मतदान केंद्र के अंदर लेने जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बावजूद मतगणना एजेंट जिला प्रशासन और मतगणना स्थल पर तैनात पुलिस बल की आंखों में धूल झोंककर मोबाइल फोन अंदर ले जाने में सफल रहे। कई मतदान अभिकर्ताओं को पुलिस ने मतगणना के दौरान मोबाइल फोन सहित पकड़ा। इस दौरान कई एजेंटों को मतगणना केंद्र के बाहर भी निकाला गया। इसे लेकर कई बार मतगणना के दौरान खासा हंगामा हुआ। कुछ मतगणना एजेंट कपड़ों के अंदर व अन्य माध्यमों से अपने मोबाइल को छिपाकर मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले आए।
मतगणना की जानकारी पाने के लिए भटके एजेंट, कार्मिक
हाथरस। प्रशासन की ओर से मतगणना केंद्र पर कोई भी ऐसा काउंटर नहीं बनाया गया, जिससे मतगणना अभिकर्ताओं और मतगणना कार्मिकों को पूर्ण जानकारी मिल सके। मतगणना संबंधी जानकारी पाने के लिए कार्मिकों व एजेंटों को इधर से उधर भटकते हुए देखा गया। यहां तक कि लोगों को गणना टेबल जानने के लिए भी भटकते हुए देखा गया। इस काम के लिए प्रशासन की ओर से किसी भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी की तैनाती नहीं की गई थी।