{"_id":"619541d8a4c8824ea621dd00","slug":"hathras-correct-voter-lists-with-full-commitment-and-transparency-sadabad-news-ali2783928191","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पूरी प्रतिबद्धता और पारदर्शिता से मतदाता सूचियों को करें दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पूरी प्रतिबद्धता और पारदर्शिता से मतदाता सूचियों को करें दुरुस्त
विज्ञापन
उत्सव गार्डन में बीएलओ की बैठक में मंचासीन एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे, तहसीलदार अनिल कुमार और सीड?
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान के मद्देनजर बुधवार को कस्बे के कूपा रोड स्थित उत्सव गार्डन में एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे और तहसीलदार अनिल कुमार सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के सभी 455 बूथ लेवल अधिकारियों, 46 सुपरवाइजरों, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सीडीपीओ और खंड शिक्षाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में एसडीएम ने पूरी पारदर्शिता के साथ निर्वाचन कार्य को समय रहते अंजाम देने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि यह राष्ट्रीय कार्यक्रम है। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने का कार्य पूरी प्रतिबद्धता और पारदर्शिता से करना होगा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी प्रकार की कोई कमी हो तो उसको समय रहते दुरुस्त करें।
नाम में त्रुटि, पिता या मकान नंबर में कमी हो अथवा मतदाता का फोटो त्रुटिपूर्ण हो तो उसे तत्काल बदलना बूथ लेवल अधिकारियों की जिम्मेदारी है। एसडीएम ने इस कार्य में जरा सी भी लापरवाही न करने की स्पष्ट हिदायत दी।
विज्ञापन
तहसीलदार अनिल कुमार सिंह ने कहा कि एक जनवरी 2021 को 18 साल की उम्र पूरी कर चुके सभी युवा नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने हैं तथा ऐसे मतदाता जिनकी मृत्यु हो गई हो, या जो बाहर चले गए हैं, उनका नाम फार्म सात में भरते हुए हर हाल में हटाया जाना है। दोहरे नामों को भी चिन्हित कर हटाया जाए। पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने अन्य प्रपत्रों की भी जानकारी दी। नायब तहसीलदार रामगोपाल और आरके राजपाल यादव ने बताया कि 21 और 28 नवंबर को भी बूथों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में कुल करीब 300 मतदान केंद्र हैं और 455 बूथ हैं। फॉर्म नंबर छह सात और आठ की समीक्षा की।
मतदान प्रक्रिया में बीएलओ सबसे अहम कड़ी है, इसलिए सभी बीएलओ को बूथ क्षेत्रों में अपने दायित्वों का शत प्रतिशत निर्वहन करने की जरूरत है। मौके पर सीडीपीओ धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ, बीडीओ सादाबाद अशोक कुमार, बीडीओ सहपऊ, एबीएसए शुभम कुमार, विपिन कुमार आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर कई बीएलओ द्वारा अपनी अपनी समस्याओं से भी अधिकारियों को अवगत कराया गया।
सर्वाधिक फार्म जमा करने वाले बीएलओ की सराहना
बैठक के दौरान मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान अब तक सबसे अधिक फॉर्म जमा करने वाले टॉप चार बीएलओ बूथ नंबर 279 भीम किशोर, बूथ नंबर 321 वीरेंद्र चौहान, बूथ संख्या 323 रफीक अहमद और बूथ संख्या 325 जितेंद्र कुमार की एसडीएम और तहसीलदार द्वारा सराहना की गई और अन्य बीएलओ को भी उनसे प्रेरणा लेकर कार्य करने का आह्वान किया गया।