फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Corporation sought data of contract drivers and operators recruited in 2016

हाथरस : 2016 में भर्ती हुए संविदा चालक-परिचालकों का निगम ने मांगा डेटा

Wed, 14 Jul 2021 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Corporation sought data of contract drivers and operators recruited in 2016
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

परिवहन निगम अब बेड़े में चालक परिचालकों की कमी को दूर करने की कोशिश में जुटा हुआ है। क्योंकि बीते पांच साल से परिचालकों की भर्ती नहीं हुई है। निगम के आला अफसरों ने वर्ष 2016 वाले संविदा चालक-परिचालकों का डेटा मांगा है। हाथरस डिपो से भी कर्मियों का डेटा भेजा गया है। आने वाले दिनों में मुख्यालय स्तर से कर्मियों को शायद राहत का तोहफा दिया जाए।
उल्लेखनीय है कि परिवहन निगम यात्रियों की सुविधा के साथ इनकम को बढ़ाने की कवायद में जुट गया है। अब मुख्यालय स्तर से हाथरस डिपो में वर्ष 2016 से कार्यरत कर्मियों का डेटा मांगा गया है। डिपो से काफी कर्मियों की फेहरिस्त तैयार कर भेजी गई है। डिपो के कर्मचारी कयास यह लगा रहे हैं।
विज्ञापन

शायद कर्मियों को कोई राहत मिलने वाली है या फिर संविदा पर परिचालकों की भर्ती की जाएगी। क्योंकि 2016 में 1690 परिचालकों की भर्ती हुई थी। उसके बाद आज तक निगम स्तर पर परिचालकों की भर्ती नहीं की गई है। हालांकि चालकों की भर्ती को पूर्व में कई बार हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed