फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Corona will be uncontrollable if not vaccinated

हाथरस : टीका नहीं लगवाया तो फिर बेकाबू होगा कोरोना

Sat, 27 Mar 2021 12:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Corona will be uncontrollable if not vaccinated
हाथरस : कोरोना टीकाकरण को लेकर सिकंदराराऊ नगर पालिका सभागार में बैठक करते अधिकारी। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कोरोना से बचाव का टीका आ चुका है। सरकार मुफ्त टीका लगवा रही है, फिर भी लोग इसको लगवाने से परहेज कर रहे हैं, जबकि कोरोना का संक्रमण दोबारा तेजी से फैलने लगा है। आसपास के जिलों में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अगर सभी ने समय से टीका नहीं लगवाया तो एक वर्ष पहले जैसे हालात फिर पैदा हो सकते हैं। यह बात एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. रजनेश यादव और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका डॉ. बृजेश कुमार ने कही।
इन अधिकारियों ने नगर पालिका में सभासदों और धर्मगुरुओं के साथ बैठक में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के उपायों पर चर्चा की। एसडीएम ने कहा कि एक वर्ष पहले कोरोना महामारी के चलते इतने बुरे हालात थे कि लोगों को घर से निकलना बंद हो गया था। व्यापार चौपट हो गया था। पहले लोग कहते थे टीका आने पर सब ठीक हो जाएगा, लेकिन अब टीका आ गया है तो अफवाहों में फंसकर इसे लगवाने से परहेज कर रहे हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. रजनेश ने कहा कि हमारे बच्चे हमें माफ नहीं करेंगे। कहेंगे कि जब वैक्सीन थी तो इसे लगवाने में देरी क्यों की। उन्होंने कहा कि इस टीके का कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता। यह पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन

ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने कहा कि देश के कुछ राज्यों में कोरोना बम फूट चुका है। प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या 50 हजार के पार पहुंच रही है। अपने जिले के अलावा पड़ोस के जिले कासगंज, अलीगढ़ और एटा में भी संक्रमित तेजी से बढ़ रहे हैं। लिहाजा सभी लोग अफवाहों को पीछे छोड़कर सीएचसी पर जाकर तुरंत टीका लगवाएं, ताकि खुद भी सुरक्षित रहें और उनके अपने भी सुरक्षित रहें। इस मौके पर मीरा माहेश्वरी, रामदास वाल्मीकि, अभिषेक वार्ष्णेय, इमरान मलिक, शानू कुरैशी, अशरफ अली, एवरन सिंह, फहीम अंसारी, मोहम्मद ताहिर इमाम, नावेद अल्लानूर कुरैशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed