फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Corona infection sniffed out the fragrance of the asafoetida industry

हाथरस : कोरोना संक्रमण ने छीनी हींग उद्योग की खुशबू

Sat, 22 May 2021 12:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Corona infection sniffed out the fragrance of the asafoetida industry
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना काल ने हींग की खूशबू को भी फीका कर दिया है। कोरोना काल में अधिकांश फैक्टरियों पर ताले लटके हुए हैं। कारोबारियों को पुराना बकाया भी नहीं मिल पाया है। इसे लेकर हींग कारोबारी खासे परेशान हैं। फैक्टरियां बंद होने से श्रमिकों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस में हींग की 50 बड़ी फैक्टरियों के अलावा करीब 100 छोटी हींग की फैक्टरियां हैं। इन फैक्टरियों में छह से आठ हजार श्रमिक कार्य करते हैं। प्रदेश में वन डिस्ट्रिक वन प्रोजेक्ट में हाथरस को पहचान दिलाने वाली हींग का उत्पादन भी यहां प्रभावित हुआ है। कर्फ्यू के चलते अधिकांश फैक्टरियां बंद पड़ी हैं। हींग तैयार करने के लिए कच्चा माल बाहर से आता है।
विज्ञापन

अब माल की आवक नहीं हो पा रही है। इस कारण हींग फैक्टरियाें पर ताले लटके हैं, जिससे हींग कारोबार को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। कुछ कारोबारी तो अब दूसरा काम शुरू करने की तैयारी में जुट गए हैं। अब तो कारोबारियों की बीते साल अनलॉक में दिए गए माल की बकाया राशि आने की आस भी टूट रही है। इसे लेकर कारोबारी खासे परेशान हैं। श्रमिक भी अन्य काम की तलाश करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के चलते फैक्टरी बंद पड़ी है। संक्रमण के डर से श्रमिक भी कार्य करने नहीं आ रहे हैं। इस कारण हींग कारोबार को काफी नुकसान हो रहा है। अब सरकार हींग कारोबार को आर्थिक संजीवनी दे, तब कामकाज रफ्तार पकड़ेगा।

-मनोज अग्रवाल, हींग कारोबारी।
पिछले साल भी फैक्टरी काफी समय बंद रही थी। अब फिर से कोरोना के चलते श्रमिक काम करने से डर रहे हैं। इस कारण फैक्टरी बंद करनी पड़ी है। जो माल बीते साल गया था, उसका भी अभी पूरा भुगतान नहीं हो पाया है। कारोबार पूरी तरह धराशायी हो गया है। -अनिल शर्मा, हींग कारोबारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed