फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Corona-infected patient dies in Delhi, five positive

हाथरस: कोरोना संक्रमित मरीज की दिल्ली में मौत, पांच पॉजिटिव

Fri, 05 Jun 2020 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Corona-infected patient dies in Delhi, five positive
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए, वहीं एक मरीज की मौत हो गई। संक्रमितों में शहर के प्रमुख रंग उद्यमी और उनकी पत्नी, बर्तन व्यवसायी की पत्नी शामिल हैं। वहीं, सादाबाद के एक संक्रमित बुजुर्ग (65) की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिवार के दो सदस्य भी पॉजिटिव मिले।
स्थानीय दिल्ली वाला मोहल्ला निवासी एक बर्तन कारोबारी व उनकी पत्नी मथुरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए गए थे। वहां दोनों की जांच हुई तो कारोबारी की पत्नी संक्रमित निकलीं। उसे हाथरस भेज दिया गया, जहां से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शहर के एक प्रमुख रंग उद्यमी व उनकी पत्नी भी जांच के दौरान नोएडा के एक अस्पताल में पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

दंपती नोएडा में ही दाखिल हैं। पिछले दिनों सादाबाद कस्बे के एक निजी चिकित्सक पॉजिटिव पाए गए थे। उसके बाद उनके भाई भी कोरोना संक्रमित मिले थे। दोनों दिल्ली के एक निजी अस्पताल में दाखिल थे। चिकित्सक के भाई (65) की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं जांच के दौरान इसी परिवार के दो सदस्य भी संक्रमित निकले। दोनों को मुरसान के कोविड-1 अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस शहर की एक महिला मथुरा के हॉस्पिटल में पॉजिटिव पाई गई। संक्रमित महिला को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। शहर के ही दो अन्य लोग भी नोएडा में संक्रमित मिले हैं। दिल्ली के एक हॉस्पिटल में सादाबाद के एक व्यक्ति की मौत की जानकारी मिली है।
-प्रवीण कुमार लक्षकार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed