फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Corona infected advocates will get financial help

हाथरस : कोरोना संक्रमित हुए अधिवक्ताओं को मिलेगी आर्थिक मदद

Wed, 04 Jan 2023 11:23 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Corona infected advocates will get financial help
हाथरस : उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सह अध्यक्ष अनुराग पांडेय व अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल द्वारा कोरोना पॉजिटिव हुए अधिवक्ताओं को 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके लिए कोरोना पॉजिटिव हुए अधिवक्ताओं का सीओपी कार्डधारक होना अनिवार्य है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सह अध्यक्ष अनुराग पांडेय ने दी। वह हाथरस दीवानी न्यायालय पर आए थे। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष यज्ञदत्त गौतम व अन्य अधिवक्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया।
उन्होंने बताया कि जिन अधिवक्ताओं की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी या जो अधिवक्ता वर्तमान में कोरोना संक्रमित हुए हैं, उनको बार काउंसिल की ओर से 25 हजार रुपये की सहायता राशि मिलेगी। इसके लिए उन अधिवक्ताओं का सीओपी कार्ड धारक होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

उन्हें यूपी बार काउंसिल के लिए आवेदन भेजना होगा और उसके साथ कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट, रजिस्ट्रेशन व सीओपी की छायाप्रति भी भेजनी होगी। जो अधिवक्ता अधिवक्ता कल्याण निधि में 5100 रूपये जमा करेंगे, उन्हें 30 साल बाद पांच लाख रुपये मिलेंगे। इस दौरान उन्होंने डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं से उनके चेंबर में जाकर मुलाकात की और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के सह अध्यक्ष अनुराग पांडेय ने वरिष्ठ अधिवक्ता एलएन शर्मा, राजेंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, नरेंद्र तिवारी, जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल प्रमोद शर्मा, अमर सिंह चंदेल, जालिम सिंह, जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी हरिओम शर्मा, अशोक शर्मा, रामवीर सिंह दादू, सुनीलकांत शर्मा, राधामाधव शर्मा, विशंभर सिंह, जयंत तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता दिगंबर सिंह सिसौदिया, ऋतुराज सिंह एडवोकेट, जेपी गौतम एडवोकेट, रविरंजन वशिष्ठ एडवोकेट आदि से मुलाकात की और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed